भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

BJP MP Nand Kumar Singh Chauhan passed away

भोपाल। खंडवा से भाजपा के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। नंद कुमार सिंह चौहान ने मंगलवार (2 मार्च) की सुबह दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। नंद कुमार सिंह चौहान कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित थे। उनका लगभग एक महीने से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। गंभीर हालत में उन्हें सोमवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 


नंद कुमार सिंह (Nandkumar Singh) के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रक्रट किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ''लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया (Nandu Bhaiya) का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।



सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने बताया कि नंद कुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर दिल्ली से आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां से बुधवार (03 मार्च) को उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार गृहनगर शाहपुर में होना है।


इसे भी पढ़ें: गुलामी के कलंक से मुक्त होगा मध्य प्रदेश,शिवराज सरकार कर रहीं है, नाम बदलने की तैयारी


नंदकुमार सिंह चौहान 1996 से 2009 तक लगातार खंडवा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे. 2009 में उन्हें हार का सामना करना पडा था लेकिन 2014 और 2019 में वो फिर खांडवा से जीते. नंद कुमार सिंह चौहान मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा. उन्होंने मध्यप्रदेश में संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाई. मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शांति शांति

और नया पुराने