लॉकडाउन के दौरान शहर की सड़कों पर ख़ुद पैदल घूमे पुलिस अधीक्षक वाहन चालकों को रोककर पूछा घूमने का कारण!
दमोह (लॉकडाउन 2.0) । कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन का असर लगातार जारी है, जिले में लगातार ही फालतू घूमने वालों के विरुद्ध धारा 188 के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में जहां गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च पास निकाला गया वही शुक्रवार को उन्होंने स्वयं पैदल घूम कर वाहन चालको एवं फालतू घूमने वालों से रोककर उनके घूमने का कारण पूछते हुए उन्हें समझाया एव कार्यवाही कराई।
इस दौरान उन्होंने घंटाघर शहर मुख्य मार्गों पर लगभग 1 घंटे तक पैदल घूम कर कार्यवाही कराई इस दौरान रक्षित निरीक्षक रवि कांत शुक्ला कोतवाली टीआई एचआर पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।
Tags:
damoh-news-today-hindi


