Hatta News: किराए के विवाद ने पकड़ा तूल, मकान खाली करने की बात पर युवक के साथ मारपीट; हालत गंभीर

Youth injured in assault incident in Hatta

हटा हटा नगर के मुख्य बाजार स्थित हरसिद्धि मंदिर के सामने किराए के पैसों के विवाद में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। विवाद के दौरान एक युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शुभम पटेल (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र परशुराम पटेल, जो मूलतः राजाबन्दी पटेरा का निवासी है और वर्तमान में हटा (Hatta) के चंडी जी मंदिर क्षेत्र में रह रहा है, इस घटना का शिकार हुआ है। विवाद का मुख्य कारण मकान खाली करने और किराए के पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है।

आरोप है कि मकान खाली करने को लेकर हुए बहस के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि युवक पर हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान शुभम पटेल को काफी चोटें आईं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में उपचार जारी

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल शुभम को आनन-फानन में हटा के सिविल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हमलावरों के खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है और लोग किराएदारों एवं मकान मालिकों के बीच होने वाले ऐसे विवादों पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।