बटियागढ़: पिपरिया शहनाई गांव में युवक पर लाठी-डंडों से हमला; डायल 112 ने घायल को पहुँचाया अस्पताल
बटियागढ़ (दमोह)। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत फुटेरा चौकी के ग्राम पिपरिया शहनाई में सोमवार को एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुरानी रंजिश या किसी तात्कालिक विवाद के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
डायल 112 ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता वाहन डायल 112 तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम ने घायल युवक वीपेंद्र लोधी को लहूलुहान हालत में रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज और मुलाहिजा जारी है।
भाई ने लगाया मारपीट का आरोप
घायल वीपेंद्र और उसके भाई भूपेंद्र लोधी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने वीपेंद्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोटें पहुँचाईं।
पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और फुटेरा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
