ADVERTISEMENT

दमोह उपचुनाव: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमिटी की बैठक हुई!

दमोह उपचुनाव 2021

दमोह।
दमोह उपचुनाव 2021: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी की अध्यक्षता में विधानसभा उप चुनाव 2021 की तैयारी हेतु स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चैहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस आयोजित बैठक में बताया गया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप चुनाव 2021 विधानसभा क्षेत्र 55 अंतर्गत कोविड-19 के कारण एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रो में सहायक मतदान केन्द्र बनाये जाने 59 सहायक मतदान केन्द्र प्रस्तावित किये हैं एवं जो मतदान केन्द्र जीर्ण शीर्ण हो गए उन्हें भी नये मतदान केन्द्र के लिए प्रस्तावित किया गया।

 

इस संबंध में सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को सभी सहायक मतदान केन्द्रो को प्रस्तावित करने हेतु उप निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर के द्वारा जानकारी प्रदान कराई गई। 

इस अवसर पर मतदाता सूची, मतदान केन्द्रो के प्रस्ताव के बारे में राजनैतिक दलो ने अपनी अपनी बात रखी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला कांग्रेस कमेटी से लालचंद राय, दिनेष मिश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं।