ADVERTISEMENT

महादेव घाट पुल पर घायल पड़ा रहा युवक, राहगीर बने तमाशबीन, दीपराज ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Young man Deepraj Jatav helping a road accident victim at Mahadev Ghat Bridge

जबेरा/नोहटा। जबेरा-नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेव घाट पुल पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक दुर्घटना का शिकार होकर पुल पर बेहोशी की हालत में मिला। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।

भीड़ बनी रही तमाशबीन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे और वहां मौजूद कई लोग रुककर केवल तमाशा देखते रहे, लेकिन गंभीर हालत में पड़े उस युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

दीपराज जाटव ने पेश की मानवता की मिसाल

इसी बीच हिनौती आजम के रहने वाले नवयुवक दीपराज जाटव वहां से गुजरे। सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ और घायल युवक को देख उन्होंने तुरंत मानवता का परिचय दिया। दीपराज ने बिना समय गंवाए तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया और घायल को चिकित्सा सहायता दिलाने की पहल की। दीपराज के इस सराहनीय कार्य की अब क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।