ADVERTISEMENT

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ज्योतिरादित्य सिंधियाके स्वागत में बेकाबू हुई भीड़, पैरों तले दबी मासूम बच्ची

Young girl crushed in crowd during Jyotiraditya Scindia welcome at Gwalior Railway Station

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भारी अव्यवस्था का माहौल देखा गया। शुक्रवार रात तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे सिंधिया का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मची भगदड़ जैसी स्थिति में एक मासूम बच्ची भीड़ के पैरों तले दब गई, जिससे वहां मौजूद यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

धक्का-मुक्की में हुई मासूम घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ट्रेन से नीचे उतरे, उनकी एक झलक पाने और माला पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इसी बीच वहां मौजूद एक परिवार की मासूम बच्ची धक्का लगने से नीचे गिर गई। भीड़ का दबाव इतना था कि बच्ची काफी देर तक नीचे दबी रही और दर्द के कारण चीखती रही।

पिता ने खुद बचाई जान बच्ची के पिता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनकी बेटी भीड़ के बीच कुचली जा रही थी, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि पास खड़े पुलिसकर्मी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान तमाशबीन बने रहे। पिता ने खुद हिम्मत जुटाकर भीड़ के बीच से अपनी बेटी को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी।

प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल स्टेशन पर मची इस अफरातफरी ने वीआईपी दौरों के दौरान सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। जहां एक ओर कार्यकर्ता स्वागत में डूबे थे, वहीं दूसरी ओर आम यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए नजर आए। हालांकि, कुछ कार्यकर्ताओं ने बाद में इस घटना को केवल मामूली धक्का-मुक्की बताया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे एक गंभीर लापरवाही करार दिया है।