कांग्रेस के पेट्रोल-डीजल किए गए विरोध प्रदर्शन पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना कहा कांग्रेस को इसका कोई अधिकार नहीं!
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बढ़ोतरी को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर आंदोलन करने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़े - महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ दमोह कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वचनपत्र में तेल के दाम कम करने का वादा करने वाली कांग्रेस ने सरकार में आते ही दाम बढ़ा दिए। कांग्रेस के इसी दोहरे चरित्र के कारण उसके किसी भी आंदोलन में जनता की भागीदारी नहीं होती, सिर्फ चूखे हुए नेता ही नजर आते हैं।
उन्होने ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी सब कुछ त्याग कर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा कर रहे हैं। उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र को साकार कर रही है। जो भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री को देखेगा उनका यही रूप नज़र आएगा।
