नई दिल्ली। प्रभु श्रीराम के वानर सेना के द्वारा जिस राम सेतु का निर्माण किया गया था। उसे अब राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़ी बात कही है। दरासल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्राचीन राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने एवं विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल कराने की बात कही है। अंग्रेजी न्यूज पेपर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि "रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की अब मांग हो रही है। व्यक्तिगत स्तर पर, मेरा मानना है कि राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी तक जो भी जानकारी है, उसके आधार पर राम सेतु को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। इस पर व्यापक शोध की जरूरत है और जो पहले से ही चल रहा है। इस इंटरव्यू केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अब ये देखना बाकि है कि रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने को लेकर औपचारिक घोषणा कैसे की जाती है। उन्होंने कहा, कि “मैं इसपर आगे कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला विचाराधीन है।