दमोह उपचुनाव के बाद कलेक्टर तरुण राठी का हुआ तबादला अब ये होंगे नए कलेक्टर

damoh collector tarun rathi transfer

भोपाल। एक तरफ मध्य प्रदेश में कोरोना अपना कहर तेजी से बरपा रहा है वही दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश में तीन जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। जिनमें दमोह कलेक्टर तरुण राठी को मध्यप्रदेश शासन में उपसचिव के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं अब दमोह के नए कलेक्टर वर्तमान में पदस्थ जबलपुर अपर कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य होंगे।

damoh collector transfer

राज्य शासन द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार दमोह और रतलाम कलेक्टर ट्रांसफर कर दिया गया जिसमे दमोह में पदस्थ तरुण राठी को अब प्रदेश शासन में उपसचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया है वही रतलाम कलेक्टर गोपाल सिंह डाड को मध्यप्रदेश शासन में बतौर अपर सचिव नियुक्त किया है। आपकों बता दे दमोह कलेक्टर के तबादले को उपचुनाव में भाजपा की हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ रतलाम कलेक्टर के ट्रांसफर की प्रमूख वजह रतलाम में बढते कोरोना मामलों को माना जा रहा है।



वहीं ठीक उपचुनाव के परिणाम आने बाद तबादले पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है कांग्रेस ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा की दमोह उपचुनाव बीजेपी हारी लेकिन सजा कलेक्टर को दी गई। आख़िर ये क्या इशारा है..?

और नया पुराने