बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव का हुआ निधन

damoh former district bjp president passes away.
पूर्व जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव 

दमोह। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर में उनका सिटी हॉस्पिटल में इलाज़ चल रहा था। वहीं उनकी रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई थी। 

2 दिन पूर्व ही पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री भी उनको देखने जबलपुर पहुंचे थे। वहीं कुछ महीने पूर्व उनकी धर्मपत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

देव नारायण श्रीवास्तव के दुखद समाचार मिलते ही केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गोपाल भार्गव समेत समस्त भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ ने शोक जताया है।


और नया पुराने