महिला दिवस के अवसर पर CM शिवराज ने महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला सफाई कामगारों के साथ की चर्चा

women's day cm shivraj

भोपाल। International Women's Day 2021:  महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला सफाई कामगारों के साथ चाय पर चर्चा की। चाय पर हुई इस बातचीत में सीएम ने महिलाओं की समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है। 

मुख्यमंत्री ने कहा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी महिला सफाई कामगारों को दे, साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने महिला सशक्तिकरण ( Women Empowerment) के पहलुओं पर बातचीत कर उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की।

cm shivraj tweet on women's day
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट

मुख्यमंत्री ने सुबह 7:00 बजे निवास से ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का वाहन काफिला जिसमें महिला सुरक्षाकर्मी तैनात थीं, नेहरू नगर चौराहे की ओर रवाना हुआ।

और नया पुराने