पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा बने कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष

manu mishra damoh congress
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा 

दमोह। दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव और नगरीय पंचायत चुनाव को देखते हुऐ, कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है, इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने पांच जिले में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। दमोह में पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनु मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया है।


congress district president manu mishra
MP Congress Press Release


आपको बता दें कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा भी टिकट दावेदारों की श्रेणी में थे, लेकिन बाद में पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया था। और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन को उपचुनाव में पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अजय टंडन के पिता चंद्र नारायण टंडन कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। दिग्विजय सिंह के शासन काल में अजय टंडन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 


उन्होंने दो बार 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें जयंत मलैया से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल सिंह जब कांग्रेस से चुनाव लड़े थे तो तो उस समय चुनाव मैनेजमेंट का जिम्मा अजय टंडन ने ही संभाला था।

और नया पुराने