उपचुनाव से पहले दमोह वासियों को मिली बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज खुलने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली!
पिछले दिनों केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए देश के कुल 115 शहरों का सर्वे कराया था। इन शहरों में मध्यप्रदेश के दमोह समेत कुल आठ जिलो को शामिल किया गया था, जिनमें मेडिकल कॉलेज खोले जाने की संभावनाएं तलाशी गई थीं। दमोह जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. सर्वे में मध्य प्रदेश के दमोह, छतरपुर, राजगढ़, विदिशा, गुना, खंडवा, बड़वानी, सिंगरौली को शामिल किया गया था।
यहां है खुलने की संभावना :
कलेक्टर तरूण राठी ने बताया तहसीलदार दमयंती नगर दमोह के जांच प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी दमोह की सहमति के आधार पर मौजा बरपटी पहनं 19/72 अथाई रनिमं हिरदेपुर तहसील दमयंती नगर (दमोह) में स्थित खनं 5/2 रकवा 7.04 हेक्टर भूमि मेडीकल कॉलेज की स्थापना हेतु रापुपरि. खण्ड-4(2) की कंडिका-5 तथा मप्र नजूल भूमि निर्वतन निर्देश 2020 के अध्याया-2 में वर्णितक प्रावधानों के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय के नाम अंतरित की गई है।

