ADVERTISEMENT

कांग्रेस विधायक राहुल सिंह के हिंदुत्व के प्रति झुकाव को लेकर पार्टी के ही पदाधिकारी को यह बात नागवार गुज़री की अभद्र टिप्पणी

2 मिनट सत्यापित
फॉन्ट:
WhatsApp
rahul singh lodhi damoh news
फ़ाइल फ़ोटो

दमोह। कांग्रेसी विधायक राहुल सिंह पर उन्ही  की पार्टी के पदाधिकारी ने अभद्र टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इस पोस्ट को भाजपाइयाें ने ने भी वायरल कर दिया। ओर यह पोस्ट शहर में चर्चा का विषय बन गई दरअसल शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुरसलीन कुरैशी ने दमोह विधायक राहुल सिंह के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल कर दी।

पोस्ट में कुरैशी ने लिखा कि दमोह विधानसभा  55 के विधायक राहुल सिंह हिंदुत्व की राजनीति करना चाहते हैं तो करें, चुनाव के समय हमारेे समाज से मदद ना मांगे , उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा विकास की राजनीति करती है। 



मुरसलीन ने कहा की चुनाव जीतने के बाद राहुल मुस्लिम समाज के एक भी कार्यक्रम में नहीं गए, समाज के लोग बीमार हो रहे हैं, मर रहे हैं, उनकी भी खबर नहीं लेते। वहीं विधायक राहुल सिंह का कहना है कि मैंने पोस्ट पढ़ी है। पोस्ट वायरल क्यों की है इस संबंध में पार्टी फोरम में अध्यक्ष के सामने बात होगी। यह पार्टी संगठन का मामला है।

दमोह टुडे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दमोह, बुंदेलखंड व MP की हर बड़ी खबर, क्राइम अलर्ट और मंडी भाव सीधे WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें (निःशुल्क)
लिंक कॉपी हो गया!