ADVERTISEMENT

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे इंदौर साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा सत्ता जाने के बाद छटपटा रही है कांग्रेस

2 मिनट सत्यापित
फॉन्ट:
WhatsApp
jyotiraditya scindia in Indore
राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (फ़ोटो- ट्विटर)

इंदौर। राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की सत्ता जाने के बाद कांग्रेस छटपटा रही है। मैंने और मेरे साथी विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।




कांग्रेस में काबिलियत की कद्र नहीं है। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कुर्सियां आती हैं जाती हैं हमें जनता का दिल जीतना सबसे बड़ी बात होती है। 

यहां वे आज पूर्व सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन अर्थात ताई ओर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यानी भाई सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के घर जाएंगे और आगे की रणनीति पर मुलाकात करेंगे. इसके अलावा सांवेर विधानसभा के लिए अपने करीबी मंत्री तुलसी सिलावट की जमीन मजबूत करने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे।




सिंधिया के दौरे पर कांग्रेस नेताओं ने काले झंड़े दिखाकर विरोध करने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

दमोह टुडे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दमोह, बुंदेलखंड व MP की हर बड़ी खबर, क्राइम अलर्ट और मंडी भाव सीधे WhatsApp पर प्राप्त करें।

अभी जुड़ें (निःशुल्क)
लिंक कॉपी हो गया!