ADVERTISEMENT

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के 53 वें मुनि दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर तरूण राठी को गिलोय का पौधा भेंट किया गया

damoh today news

दमोह | आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 53 वें  मुनि दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा औषधीय पौधा ग्लोय के विकसित 53 पौधों का वितरण आज प्रारंभ किया गया है।

कार्यक्रम के प्रभारी आलोक जैन पलंदी ने जानकारी देते हुए बताया की पूज्य गुरुश्री विद्यासागर जी महाराज का आज ही तिथि में गुरु नाम गुरु आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने ब्रम्हचारी विद्याधर से मुनि दीक्षा प्रदान कर मुनि विद्यासागर बनाया था, शाखा के पर्यावरण प्रभारी  वीर जवाहर जैन ने बताया की गुरुदेव का दीक्षा दिवस जैन ही नहीं अपितु हर समाज श्रद्धा से मनाता है।

damoh today news

इसीलिए आज सभी शाखा के सदस्यों ने मिलकर प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कारक माने जाने वे गिलोय के पौधे को गमले में विकसित कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठों को वितरित कर गुरु जी के चरणों में समर्पण किया है, शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन ओशो ने बताया कि सीमित सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कलेक्टर तरूण राठी को दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष एवं शाखा के संरक्षक सुधीर सिंघई को एक-एक पौधा भेंट कर इस अभियान की शुरूआत की है, मुख्य रूप से शाखा के मंत्री दिलेश जैन चौधरी, प्रचार मंत्री महेंद्र जैन, सवन जैन, राजकुमार जैन चौधरी, अवध जैन, मुकेश जैन, जवाहर जैन आदि की विशेष उपस्थिति थी।

MP NEWS  से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर  पर फॉलो करें और हमें  Google समाचार  पर फॉलो करें।