ADVERTISEMENT

आर्थिक पैकेज के तीसरे चरण की घोषणा से उत्पादन, संग्रहण और विक्रय को मजबूती मिलेगी : प्रहलाद सिंह पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा आर्थिक पैकेज के तीसरे चरण की घोषणा से उत्पादन, संग्रहण और विक्रय को मजबूती मिलेगी।प्रहलाद सिंह पटेल ने सभी वर्गों को राहत देने प्रधानमंत्री एवँ वित्त मंत्री का जताया आभार


प्रहलाद सिंह पटेल
संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल / फाइल फोटो 


दमोह (हिमांशु रैकवार)। दमोह से भाजपा सांसद और भारत सरकार मे संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए आर्थिक पैकेज पर खुशी जाहिर कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कोरोनॉ लॉकडाउन के बाद देश को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत करने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गए आर्थिक पैकेज के तीसरे चरण में की गई घोषणाएं उत्पादन, संग्रहण और विक्रय को मजबूती प्रदान करेगी।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा इस वैश्विक संकट के बावजूद देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा के तीनों चरणों में हर वर्ग को मजबूत करने का प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किया गया है और जहां प्रथम चरण में लघु और मध्यम उद्योगों, लोकल उद्योगों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, हाउसिंग फाइनेंस, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों, पावर जनरेटिंग कंपनियों, सरकारी कॉन्ट्रेक्टर को मजबूती देने का कार्य किया और दूसरे चरण में किसानों, प्रवासी मजदूरों, शहरी गरीबो, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामकाजी लोगो को आत्मनिर्भर बनाने घोषणाएं की गई तो तीसरे और अंतिम चरण में कृषि क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर, मत्स्य पालन, डेयरी उधोग, फ़ूड इंटरफ्राइजेज, मधुमक्खी पालन को बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादों की मार्केटिंग में बदलाव करने तथा जरूरी सामान आपूर्ति कानून में बदलाव करने जैसे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेकर इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लोकल स्तर पर आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद मिलेगी।



प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा पूरा विश्व जहां इस महामारी की मार से पिछड़ता हुआ दिख रहा है वही हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साहसिक निर्णयों से जहां हम कोरोनॉ संक्रमण को रोकने की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे है वही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए महापैकेज की घोषणा कर सभी को मजबूत करने का कार्य किया है, साथ ही हमारे प्रधानमंत्री ने लोकल पर जोर देते हुए लोकल को ग्लोबल बनाने का प्रयास कर रहे है इससे हम इस संकट काल मे भी मजबूती के साथ आने वाली चुनौतीयों को अवसर में बदलने में कामयाब होंगे।केंद्र सरकार द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये दिए गए पैकेज के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवँ वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

दमोह जिले से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।