ADVERTISEMENT

दमोह : विद्यार्थी परिषद ने चलाया 'पंछी बचाओं परिंडा लगाओं' एवं 'सेल्फ़ी विथ परिंडा अभियान'

damoh vidhyarthi parishad

दमोह (हिमांशु रैकवार) । विद्यार्थी परिषद ने चलाया 'पंछी बचाओं परिंडा लगाओं' एवं 'सेल्फ़ी विथ परिंडा अभियान' अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम "स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट" (SFD) द्वारा "पंछी बचाओ परिंडा लगाओं एवं सेल्फी विथ परिंदा अभियान" चलाया गया। जिला एसएफडी प्रमुख नीलेश राठौर ने बताया कि आज से  परिषद के आयाम स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट SFD के द्वारा पंछी बचाओं परिंडा लगाओं एवं सेल्फ़ी विथ परिंडा अभियान चलाया जा रहा हैं। 

damoh news today
अभियान के तहत भीषड़ गर्मी में पंछियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर घरों की छत ,बॉलकनी ,तथा पेड़ो,आदि पर परिंडा लटकाएं जा रहे हैं। जिलेवासी एवं नगरवासी बड़े ही उत्साह के साथ प्यासे पंछियो की प्यास बुझाने परिंडा लगा रहे हैं। और परिंडे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं।

दमोह जिले की न्यूज

जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के आयाम एसएफडी के द्वारा पंछी बचाओं परिंडा लगाओं एवं सेल्फ़ी विथ परिंडा अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमे सभी लोग परिंडा लगा रहे हैं।और सेल्फ़ी भेज रहे हैं। सभी लोगो की  विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर में सेल्फ़ी लगाई जाएगी। जिसमे प्रमुख रूप से भाग लेने बाले सदस्य राहुल कुमार, आशीष तंतुवाय, ,राहुल पटैल, रामनरेश पटैल, सौरभ राही, सत्यम सेन आदि बड़ी संख्या में सभी अपनी उपस्तिथि दर्ज कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।